फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीपीओ कर रहे थे निरीक्षण, किशोर गृह से भाग निकला बाल अपचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना मलपुरा सिरौली स्थित राजकीय संप्रेषण गृह (किशोर) से शुक्रवार को डीपीओ के निरीक्षण के दाैरान चोरी के मामले में निरुद्ध एक बाल अपचारी फरार हो गया। इसकी जानकारी कर्मचारियों को काफी देर बाद हो सकी। इस पर तलाश की गई। तीन घंटे बाद थाना मलपुरा पुलिस को सूचना दी गई। तहरीर नहीं दिए जाने की वजह से प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी। बाल अपचारी के भागने के कुछ देर बाद ही उसकी रिहाई का परवाना भी पहुंच गया।
विज्ञापन

घटना दोपहर 2 बजे की है। अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के बाल अपचारी को सितंबर में राजकीय संप्रेक्षण गृह में लाया गया था। घटना से कुछ देर पहले ही डीपीओ अतुल सोनी पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान लघु शंका के बहाने बाल अपचारी निकल गया। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से उसके गेट से भागने के बारे में पता चला। गेट पर होमगार्ड भी तैनात थे। मगर उन्होंने भी लापरवाही की। मुलाकातियों की तरह अपचारी आसानी से बाहर निकल गया।
थाना मलपुरा के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बाल अपचारी के भागने के मामले में तीन घंटे बाद जानकारी दी गई है। अधीक्षक से तहरीर देने के लिए कहा है। इसके बाद ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल बाल अपचारी की तलाश में टीम लगी है। उसके परिजन से संपर्क किया है। बाल अपचारी ने परिजन से संपर्क किया, लेकिन उनके पास नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें