फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 23 बच्चों का वजन गलत मापने पर डीपीओ को निलंबन की चेतावनी, दो सीडीपीओ हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई। 23 बच्चों के गलत वजन दर्ज मिलने और विभागीय कार्य में लापरवाही पर डीपीओ को नोटिस जारी करते हुए निलंबन की चेतावनी दी। वहीं, कार्य प्रगति शून्य मिलने पर बिचपुरी और अकोला के सीडीपीओ के हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में 23 बच्चों के वजन के आंकड़े गलत पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और आंगनबाड़ी केंद्रों की रेंडम चेकिंग कर संबंधित कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशिक्षण और स्मार्टफोन वितरण की संतोषजनक रिपोर्ट न मिलने पर डीएम ने डीपीओ मनोज मौर्य को कड़ी फटकार लगाई और उनके खिलाफ शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए। कार्यों में लापरवाही बरतने पर बिचपुरी व अकोला के सीडीपीओ को जैतपुर व जगनेर स्थानांतरित करने को कहा है।
386 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती
बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के 386 पद रिक्त हैं। इस पर डीएम ने तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही अति कुपोषित (सैम) बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए उन्हें शत-प्रतिशत पोषण पुनर्वास केंद्रों (एनआरसी) में भर्ती कराने पर जोर दिया। डीएम ने सीडीओ, डीपीओ और डीसी एनआरएलएम को संयुक्त रूप से सभी पोषण वाटिकाओं की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा लंबित आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण में तेजी लाने और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में अधिक से अधिक महिलाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें