फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: फंदे से लटकता मिला डी फार्मा की छात्रा का शव, कुछ महीने पहले किया था प्रेम विवाह

Sun, 20 Feb 2022 09:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के थाना एमएम गेट क्षेत्र में रविवार को डी फार्मा छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। मृतका की बहन ने छात्रा के पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
थाना एमएम गेट आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एमएम गेट के नूरी दरवाजा स्थित बतासे वाली गली में बहन के साथ किराये के मकान में रह रही डी फार्मा की छात्रा एकता शर्मा (22) का शव रविवार को फंदे से लटकता मिला। उसने कुछ महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। पिछले कुछ दिन से बहन के घर में रहने आई थी। मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। 

विज्ञापन


एकता शर्मा ट्रांस यमुना कॉलोनी की रहने वाली थीं। थाना एमएम गेट के प्रभारी निरीक्षक अवधेश अवस्थी ने बताया कि एकता एत्मादपुर के एक कॉलेज से डी फार्मा कर रही थी। उसने कुछ महीने पहले टेढ़ी बगिया निवासी आनंद दक्ष से प्रेम विवाह किया था। आनंद भी बीईएमएस का छात्र है। 

एसएन मेडिकल कॉलेज में बहन भी कर रही डी फार्मा

उसकी बहन अंजनी भी एसएन मेडिकल कॉलेज में डी फार्मा की छात्रा है। वह नूरी दरवाजा स्थित बतासे वाली गली में अनीस चौधरी के मकान में किराये पर रहती है। उन्होंने पुलिस को बताया कि एकता को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। दस दिन पहले वह उसके घर में रहने आई थी। 

विज्ञापन

अंजनी शनिवार रात को हाथरस में एक शादी समारोह में गई थी। रविवार सुबह उसने बहन से बात करने के लिए कॉल किए, लेकिन रिसीव नहीं हुए। कई बार कॉल करने पर भी जवाब नहीं मिला। तब मकान मालिक को फोन किया। मकान मालिक कमरे में गए। गेट बंद था। 

इस पर खिड़की से देखा। अंदर फंदे पर एकता लटकती दिखी। सूचना पर पुलिस और अंजनी आ गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अंजनी की तहरीर पर पति सहित अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें