फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के आरोपी पति और सास गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। गांव नगला चुन्नी में 14 अक्तूबर को एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद ससुरालीजन के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज हुआ था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी पति व सास को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला चुन्नी में बीते शुक्रवार को विवाहिता प्रीती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। उक्त घटना के बाद ससुरालीजन शव को घर में पड़ा छोड़ कर भाग गए थे। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों द्वारा दहेज हत्या का आरोप लगाया गया था। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। अगले दिन मृतका प्रीति के भाई अतर सिंह निवासी भूपालगढ़ी जनपद कासगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने पति राहुल, सास सर्वेशा देवी, ससुर बालक राम, ननद रूबी, रेनू और देवर रमन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने पति राहुल व सास सर्वेशा देवी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपियों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें