फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति से तमंचा के बल पर नकदी जेवर लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मंगलवार को इटावा स्थित ससुराल से पत्नी के साथ घर लौट रहे युवक की बाइक को बाइक सवार बदमाशों ने नगला मुकुंद के पास ओवरटेक कर रोक लिया। तमंचा के बल पर महिला से सोने की जंजीर, कान के झाले और अंगूठी लूट ली। सूचना मिलने के बाद एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला तार निवासी अनुज कुमार यादव मंगलवार को जनपद इटावा क्षेत्र के गांव नगला पुल स्थित अपनी ससुराल शुद्धि कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद शाम के समय पत्नी लता के साथ बाइक से घर वापस लौट रहे थे। बाइक जब थाना कुर्रा क्षेत्र में नगला मुकुंद के पास पहुंची, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। दंपती जब तक कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने तमंचा निकाल कर लूटपाट शुरू कर दी। महिला के गले में सोने की चेन, कान के झाले और अंगूठी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग निकले। एसपी कमलेश दीक्षित ने घटनास्थल का निरीक्षण करने प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह से जानकारी ली। वहीं, पीड़ित से भी बात कर घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें