फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में बोलेरों न मिलने पर शादी से इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। दहेज में बोलेरो कार न मिलने पर युवती से वर पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। उसके पिता ने सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला मोहन निवासी ज्ञान सिंह ने बेटी अनीता की शादी मंजेश पुत्र विनोद कुमार निवासी सूरजपुर जसरथपुर एटा के साथ 25 जुलाई को की थी। सगाई कार्यक्रम रीति रिवाज से हुआ। कुछ समय बाद मंजेश व उनके परिजनों ने दहेज में बोलेरो कार की मांग की।
उन्होंने बोलेरो देने में असमर्थता जताई। इस पर वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। मामले की शिकायत पिता ज्ञान सिंह ने 8 सितंबर को पुलिस अधीक्षक से की। एसपी के आदेश पर कोतवाली में मंजेश, विनोद कुमार, पप्पू, विपिन, विपन कुमार, बलवीर, महेश पर रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। थाना प्रभारी शैलेंद्र गौतम ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें