फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भपात की भनक पर नर्स के घर छापा

Wed, 11 Feb 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भपात कराने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने नर्स के निवास पर छापा मारा। हालांकि, वहां कोई मरीज नहीं मिला। दो मरीजों को भगा दिया। सीएमओ ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मामला सैंया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। यहां तैनात नर्स की चोरी-छिपे गर्भपात कराने की शिकायत मिली थी। मंगलवार को सीएमओ को जानकारी मिली कि सैंया स्थित नर्स के घर पर दो मरीज भर्ती हैं, जिनका गर्भपात कराने की तैयारी है। सीएमओ ने मेडिकल ऑफिसर डा. एके सिंह को कार्रवाई को कहा। मौके पर पहुंची टीम को कोई मरीज नहीं मिला। पूछताछ में नर्स सटीक जवाब नहीं दे सकी। टीम का मानना है कि सूचना लीक होने पर नर्स ने मरीजों को भगा साक्ष्य मिटा दिए हैं। सीएमओ डा. एचएस दानू ने बताया कि नर्स के अपने घर पर ही डिलीवरी और गर्भपात कराने की शिकायत मिली थी। जांच के लिए कमेटी बना दी है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें