फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: मथुरा के बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी स्लीपर बस, 20 यात्री घायल

Thu, 19 May 2022 05:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात सवारियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस दिल्ली से सवारियां लेकर जौनपुर जा रही थी। हादसा थाना बलदेव क्षेत्र में हुआ। हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात को यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस पलटने से 20 यात्री घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। सभी घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा माइलस्टोन 133.600 पर हुआ। स्लीपर बस दिल्ली से जौनपुर जा रही थी। 

विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से आगरा की ओर माइल स्टोन 133.600 पर बुधवार रात करीब एक बजे दिल्ली से जौनपुर जा रही स्लीपर बस असंतुलित होकर पलट गई। बस में 35 यात्री सवार थे। बस के पलटने से चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस एवं सहायता टीम ने मौके पर पहुंचकर पलटी बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकाला। क्रेन मंगाकर बस को सीधा कराया। हादसे में 20 यात्री घायल हो गए। उन्हें मथुरा, आगरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि बस की छत पर सामान ज्यादा रखा था। ओवरलोड होने के कारण बेकाबू होकर पलट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हुए घायल

मनीष यादव, सोनिया यादव, ध्रुव यादव, नैतिक यादव, माही निवासगण बी ब्लॉक गली नंबर 72 मकान नंबर 2904 संत नगर बुराड़ी दिल्ली, शारदा यादव, हेमंत, निवासी देवरी थाना सराय जिला जौनपुर, सूरज यादव निवासी पिप्रोला थाना दीदारगंज आजमगढ़, प्रवीण कुमार, प्रियंका निवासी मीरापुरम थाना पारा लखनऊ, अरुण प्रताप सिंह निवासी सिद्धनाथ सराय थाना रानीगंज प्रतापगढ़ को कृष्णा हॉस्पिटल रामबाग आगरा में भर्ती कराया है। माही आईसीयू में भर्ती है। भास्कर हॉस्पिटल लक्ष्मी नगर मथुरा में प्रदीप पाठक ग्राम पारसौली थाना चांदा जिला सुल्तानपुर, गिरिजा देवी सुरजापुर कादीपुर सुल्तानपुर का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें