फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मधुमक्खियों के हमले से दो ग्रामीण हुए घायल

Sat, 02 Nov 2024 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के समीपवर्ती गांव अहरौली में शनिवार की सुबह दो ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया। एक ग्रामीण ने भागकर अपनी जान बचाई, वहीं दूसरा गंभीर घायल हो गया। मार्ग से गुजर रहे ई-रिक्शा चालक ने आग जलाकर ग्रामीण का बचाव किया। परिजन ने उसे निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव अहरौली निवासी चंद्रपाल (68) अपने पुत्र जुगनू के साथ शनिवार की सुबह खेत पर बाजरा की फसल की कटाई करने गए थे। इसी दौरान गांव के छोटे लाल पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। खेत से लौट रहे चंद्रपाल पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। छोटेलाल ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन चंद्रपाल को मधुमक्खियों के झुंड ने घेर लिया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ई-रिक्शा चालक टीटू ने आग जलाकर ग्रामीण को बचाने को प्रयास किया। काफी देर मशक्कत करने के बाद उसने ग्रामीण को बचाया। घायल अवस्था में परिजन से उसे निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। उपचार के बाद परिजन उसे घर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें