फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी से भाजपा के तीन विधायक और बढ़ेंगे

विज्ञापन
01एमएनपी-04-कलक्ट्रेट सभागार में पत्राकार वार्ता में बोलते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को मैनपुरी आए उपमुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मैनपुरी से भाजपा के तीन विधायक और बढ़ेंगे। इशारों ही इशारों में उन्होंने राम मंदिर पर हिंदुओं के पक्ष में फैसला आने की बात भी कही।
विज्ञापन

पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो वायदे किए हैं, उन्हें पूरा कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जो विकास कार्य पिछले 15 वर्षों में नहीं हुए, उससे कहीं अधिक विकास कार्य मैनपुरी में ढाई वर्ष में हुए हैं। एक सवाल के जवाब में बताया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से मैनपुरी के तीन विधायक और बढ़ेंगे। जिले में फैली डेंगू की बीमारी पर उन्होंने कहा कि डीएम से प्रस्ताव मांगा है, डेंगू से लड़ाई में सरकार पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अपराधियों और भूमाफिया पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, डीएम पीके उपाध्याय, एसपी अजय शंकर राय मौजूद रहे।
संघ को जानेंगे तो कुछ कहने से पहले हजार बार सोचेंगे अखिलेश यादव
डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश के ट्वीट पर कहा कि अगर वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को समझेंगे, जानेंगे तो कुछ भी कहने से पहले हजार बार सोचेंगे।
प्रत्येक कार्यकर्ता अभी से खुद को उप मुख्यमंत्री समझे
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कहा कि पार्टी नेता किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें, धैर्य से इंतजार करें, जल्द ही बड़ी खुशी मिलने वाली है। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अभी से खुद को उप मुख्यमंत्री समझें। अफसर काम नहीं करें तो जिलास्तरीय नेताओं से शिकायत करें। उन्होंने कहा कि अगर किसी नेता और कार्यकर्ता की संगठन के किसी नेता से कोई शिकायत है, तो चोरी छिपे नहीं खुले मंच पर सबके सामने करें।
विज्ञापन

योजना में मिला भ्रष्टाचार, तो अधिकारी कार्रवाई को रहें तैयार
कलक्ट्रेट के सभागार में अधिकरियों के साथ समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार मिला तो जिला स्तरीय अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें