फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी में डोर-टू-डोर सर्वे में मिले 200 बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। नगर में दो जुलाई से चल रहे डोर-टू-डोर सर्वे में 50 टीमों ने 22 हजार, 552 घरों में एक लाख, 55 हजार, 421 लोगों की जांच की। इनमें 202 लोग विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मिले हैं। खांसी, बुखार, जुकाम के कुछ मरीजों की कोरोना जांच की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना महामारी फैलने के बाद शासन ने दो जुलाई से डोर-टू-डोर सर्वे कर लोगों की जांच करने के निर्देश दिए। नगर में सर्वे के लिए 50 टीमें लगाई गई थी। एक टीम में दो लोगों को शामिल किया था। तीन टीमों पर एक सुपरवाइजर नियुक्त था। सर्वे टीम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से थर्मल स्कैनर व पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराया गया। सर्वे के दौरान टीम ने घर-घर जाकर लोगों का डाटा तैयार किया और उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कर घर के बीमार लोगों की जानकारी जुटाई।
सीएचसी प्रभारी डॉ. गिरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि सर्वे के दौरान नगर में लगभग 200 लोग जुकाम, खांसी, बुखार व अन्य बीमारियों से ग्रसित मिलें। उनका डाटा तैयार किया जा रहा हैं। डाटा तैयार होने के बाद तय किया जाएगा कि कितने लोगों की सैंपलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें