फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कासगंज में अब डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, पालिका ने खरीद लिए वाहन; जीपीएस से होगी निगरानी

Fri, 31 Jan 2025 12:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा। इसके लिए पालिका ने नए वाहन खरीद लिए हैं। इन वाहनों की जीपीएस से निगरानी की जाएगी। 
 
विज्ञापन
कूड़ा उठाने वाली गाड़ी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज को साफ सुथरा रखने के लिए नगर पालिका ने तैयारी शुरू कर दी हैं। घरों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सेवा एक फरवरी से पालिका शुरू करेगी। घरों से कूड़ा उठने से लोगों को गंदगी की समस्या से निजात मिलेगी। कूड़ा कलेक्शन के लिए पालिका ने वाहन भी खरीद लिए हैं। वाहनों की जीपीएस से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र में 25 वार्ड हैं। शहर की आबादी करीब एक लाख से अधिक है। नगर पालिका ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना की तैयारी की। सभी वार्डों से लगभग 20 टन कूड़ा घरों से निकलता है। शहर में साफ-सफाई के लिए करीब 300 सफाई कर्मी लगाए गए हैं।

 स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान एक फरवरी से पालिका शुरू करेगी। इसके लिए सफाई कर्मियों की टीम को अलग अलग वार्डों में तैनात किया जाएगा। प्रत्येक घर से पालिका 50 रुपये के हिसाब से सफाई कर के रूप में एकत्रित करेगी। कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहनों में जीपीएस सिस्टम भी लगाया गया है। पालिका में बना कंट्रोल रूम इसकी निगरानी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें