फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों के शहर में भी नहीं मिले दानदाता, स्मार्ट नहीं हो सकी परिषदीय स्कूलों की क्लास

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! उच्च प्राथमिक विद्यालय में लगी स्मार्ट टीवी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गरीब बच्चों के बच्चे भी स्मार्ट कक्षाओं में पढ़ाई कर सकें, इसके लिए शासन ने सामूहिक सहभागिता से पहल की थी। मगर उद्यमियों के शहर में बेसिक शिक्षा विभाग को दानदाता की कमी खल रही है। जिले के सिर्फ 26 विद्यालयों में ही स्मार्ट कक्षा बनाई जा सकी हैं। बेसिक शिक्षा विभाग लोगों को जागरूक करने में अभी तक नाकाम रहा है।
विज्ञापन

शासन ने प्रत्येक परिषदीय स्कूलों की कक्षाओं को स्मार्ट बनाने की योजना बनाई थी ताकि गरीब बच्चे भी आधुनिक शिक्षा से जुड़ सकें। इसके लिए करीब छह माह पूर्व शासन ने सामूहिक सहभागिता से कक्षाओं को स्मार्ट बनाने के आदेश दिए थे। इसमें सामाजिक संस्थाओं, उद्यमियों और अन्य लोगों से सहयोग लेने के आदेश थे जो प्रोजेक्टर, स्मार्ट टीबी, कंप्यूटर आदि दान कर सकें। दानदाताओं के नाम की पट्टिका विद्यालय में लगाई जानी थी। मगर छह माह में 26 विद्यालय ही स्मार्ट बन सके हैं। जबकि जनपद में विद्यालयों की संख्या 18 सौ से अधिक है। यानि पांच प्रतिशत भी शासन के अनुरूप कार्य नहीं हो सका है।
16 का किया वायदा, 13 टीबी आई दान
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में एक समाजसेवी ने 16 टीवी दान देने की घोषणा की थी। इसके बाद 13 स्मार्ट टीबी ही बेसिक शिक्षा विभाग को प्राप्त हो सकी हैं। इसी तरह अन्य शिक्षाधिकारियों ने भी अपना सहयोग देने के लिए कहा था। मगर छह माह बाद भी वायदे पर खरे नहीं उतरें हैं।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
जनपद में 26 स्कूलों मे ही स्मार्ट कक्षाएं संचालित हो सकी हैं। स्मार्ट कक्षाओं के लिए हमने कई लोगों से संपर्क किया। आगे भी संपर्क करेंगे। लेकिन सहयोग करने में कम रुचि दिखा रहे है।
विज्ञापन

गौरव कुमार, जिला समन्वयक, बेसिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें