फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल के दीदार को बेताब डोनाल्ड ट्रंप, मोटेरा में कहा- मैं और मेलानिया आ रहे हैं

Mon, 24 Feb 2020 03:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया - फोटो : ani
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताजमहल के दीदार को बेहद उत्साहित हैं। सोमवार को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में पहुंचे ट्रंप ने कहा कि मैं और मेलेनिया ताजमहल देखने आ रहे हैं। 
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम को संबोधित किया। वो वहां से आगरा आ रहे हैं। उनका विमान 4.45 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेगा। उनके स्वागत को ताजनगरी भी बेकरार है। 

खेरिया एयरपोर्ट पर ट्रंप और मेलानिया का स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। आगरा के महापौर नवीज जैन भी मौजूद रहेंगे। वो ट्रंप को आगरा की चाबी सौंपेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3000 कलाकार करेंगे स्वागत

लोक कलाकार करेंगे स्वागत - फोटो : Amar Ujala
ट्रंप खेरिया से निकलने के बाद सबसे पहले जिस खेरिया चौराहा पर पहुंचेंगे, वहां सेल्फी प्वाइंट है। इस पर तिरंगा लहरा रहा है। शहीदों की तस्वीरें लगी हैं। चौराहों को सजाया गया है।

ट्रंप के रास्ते के 21 चौराहों पर मंच बनाए गए हैं। 3000 कलाकार नृत्य, नाटिका, कठपुतली शो पेश करेंगे। इनमें से एक हजार कलाकार ब्रज के हैं। ताजमहल के पास भी जबरदस्त तैयारी है। 

डोनाल्ड ट्रंप के आगरा पहुंचने से पहले ताजमहल में अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया है। ताजमहल में साढ़े 11 बजे के बाद आम सैलानियों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। 

 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें