डोनाल्ड ट्रंप के आगरा पहुंचने से पहले ताजमहल में अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया है। ताजमहल में साढ़े 11 बजे के बाद आम सैलानियों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों के जवान तैनात है।
खेरिया से ताज तक का रास्ता ट्रंप के स्वागत में सतरंगी नजर आ रहा है। जगह-जगह लगे होर्डिंग ट्रंप-मोदी की दोस्ती का संदेश दे रहे हैं। ट्रंप के रास्ते के 21 चौराहों पर मंच बनाए गए हैं, जहां 3000 कलाकार नृत्य, नाटिका, कठपुतली शो पेश करेंगे।
खेरिया एयरपोर्ट से ट्रंप का काफिला पहले होटल अमर विलास पहुंचेगा। यहां वो गोल्फ कार्ट से ताजमहल जाएंगे। अमर विलास बैरियर के पास अमेरिकी राष्ट्रपति की फ्लीट खड़ी है। हर वाहन पर भारत-अमेरिका के राष्ट्र ध्वज लगे हैं।