फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल के 500 मीटर में ट्रंप की कार द बीस्ट को इजाजत नहीं, गोल्फ कार्ट से जाएंगे अंदर

Fri, 21 Feb 2020 02:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेनालिया 24 फरवरी को ताजमहल का दीदार करने आ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में उनकी कार द बीस्ट ताज में प्रवेश की अनुमति नहीं मिल सकी है। 
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कार द बीस्ट को ताजमहल के 500 मीटर में जाने की इजाजत अब तक नहीं मिली है। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि अमेरिकी अफसरों की गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय में बात चल रही है। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि द बीस्ट के लिए अस्थायी पास जारी कर दिया जाए, लेकिन बृहस्पतिवार रात तक इस पर कोई निर्णय नहीं हो पाया। प्रशासन की तैयारी गोल्फ कार्ट से ही ट्रंप को ताजमहल के गेट तक ले जाने की है। 

ट्रंप और उनकी पत्नी मेनालिया 24 फरवरी को ताज का दीदार करने आ रहे हैं। उनका एयरफोर्स वन विमान खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेगा। इस विमान के उतरने से पहले ही आगरा के आसमान में और किसी विमान के उड़ने पर पाबंदी लगा दी जाएगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन

मुख्यमंत्री और राज्यपाल करेंगे अगवानी

इसे नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया जाएगा। अन्य जहाज तभी गुजर सकेंगे, जब डोनाल्ड ट्रंप दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके लिए प्रशासन की नागरिक उड्डयन विभाग के अफसरों से वार्ता चल रही है।

खेरिया हवाई अड्डे पर ट्रंप की अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। यहां ट्रंप का काफिला ताज के लिए रवाना होगा। इसमें द बीस्ट सहित 35 से 40 गाड़ियां रहेंगी। 

ट्रंप का काफिला ताज के करीब 500 मीटर पहले ही रोक दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में उनकी कार द बीस्ट ताज में नहीं जा सकेगी। यहां से ट्रंप गोल्फ कार्ट में सवार होकर ताजमहल परिसर में प्रवेश कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें