फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा नगर निगम के सहायक अभियंता की दबंगई...मीडियाकर्मी से कर डाली अभद्रता, केस दर्ज

Thu, 20 Feb 2025 12:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा नगर निगम के  सहायक अभियंता ने मीडियाकर्मी को धमकी दी। इतना ही नहीं परिजनों को भी काॅल कर धमकी देने का आरोप है। मामले में पुलिस साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई करेगी।
 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नगर निगम के सहायक अभियंता सोमेश कुमार के खिलाफ थाना रकाबगंज में केस दर्ज किया गया है। उन पर एक मीडियाकर्मी से अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। पूर्व में भी उनके खिलाफ लोहामंडी में अतिक्रमण हटाने के दाैरान व्यापारियों से मारपीट की शिकायत की गई थी। पुलिस ने साक्ष्य संकलन कर रही है।
विज्ञापन


मुकदमा ईदगाह कुतलूपुर निवासी मदन मोहन सोनी ने दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। इसमें कहा कि वह एक मीडिया संस्थान में कार्यरत हैं। इसमें कहा कि नगर निगम के सहायक अभियंता सोमेश कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ था। आरोप लगाया कि वह एक ठेकेदार से अभद्रता कर रहे थे। इस वीडियो को उन्होंने प्रकाशित किया था। हाल ही में मेयर के भतीजे के साथ भी सहायक अभियंता ने अभद्रता की थी। इस संबंध में भी खबर प्रकाशित की गई।

मदन मोहन सोनी का आरोप है कि सोमेश कुमार इन्हीं कारणों से उनसे अभद्रता कर रहे हैं। परिचितों से जान से मारने की बात कर रहे हैं। उनसे जुड़े कंटेंट को वायरल करके छवि को खराब कर रहे हैं। परिवार और समाज की लड़कियों और महिलाओं के बारे में अमर्यादित टिप्पणी भी की है। 25 जनवरी को काॅल कर जान से मारने की धमकी दी। डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन


नगर निगम के एई की मुसीबत बढ़ीं, हुई एफआईआर
 नगर निगम के सहायक अभियंता सोमेश कुमार की मुसीबतें बढ़ गई हैं। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यापारियों और आमजन से मारपीट करने के आरोपों के बाद उनके खिलाफ धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ थाना लोहामंडी में भी व्यापारियों ने शिकायत की थी। हालांकि तब तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।

मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने सहायक अभियंता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल को पत्र लिखा था। जानकारी मांगी थी। मेयर ने लिखा है कि 13 फरवरी को उनके लिखे पत्र में एई सोमेश कुमार और अतिक्रमण टीम के साथ मौजूद बाउंसरों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें