ासगंज डॉलफिन मछली का फाइल फोटो
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। राष्ट्रीय जलीय जीव डॉल्फिन मछली की गंगानदी में मौत हो गई। यह मरी हुई मछली नरौरा बैराज से हजारा नहर में आ गई। डॉल्फिन को बहता देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी नरौरा में दी। सूचना पर बुलंदशहर और कासगंज वन विभाग को मरी हुई डॉल्फिन की तलाश के लिए सक्रिय किया गया। शुक्रवार सायं तक डॉल्फिन की तलाश नहीं हो सकी। जबकि टीमें जगह -जगह निगरानी कर रही हैं। शासन को भी इस मामले की जानकारी दी गई।
शासन ने भी मरी हुई डॉल्फिन को बरामद करने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को बुलंदशहर इलाके में डॉल्फिन के शव की तलाश होती रही। शुक्रवार को सूचना मिलने पर कासगंज वन विभाग की टीमें नहर पर निगरानी के लिए तैनात की गईं। नहर में जगह-जगह जाल भी लगाए गए लेकिन शुक्रवार शाम तक मछली के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली और न ही किसी जाल पर आकर मृत मछली का शव रुका है।
- 35-37 डॉल्फिन की नरौरा में हुई है गणना।
- 2 दिन से तलाश में जुटी हैं बुलंदशहर और कासगंज की टीमें।
वर्जन-
- ग्रामीणों ने मरी हुई डॉल्फिन को नहर में बहते हुए देखा तो इसकी जानकारी नरौरा खंड को मिली। तत्काल ही इस संबंध में वन विभाग को सूचना मिलने पर टीमें सक्रिय कर दी गईं। बुलंदशहर व कासगंज की टीमें डॉल्फिन को बरामद करने का प्रयास कर रही हैं। कई जगह जाल लगाए हैं। - दिवाकर वशिष्ठ, डीएफओ।