फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीभत्स दृश्य: लाश को चार घंटे तक नोंचते रहे कुत्ते, कई ट्रेन गुजर गई ऊपर से, देखने वालों की कांपी रूह

Fri, 21 Jul 2023 12:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

चार घंटे तक रेलवे लाइन पर व्यक्ति का शव पड़ा रहा। इस दौरान कई ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गईं। लाश को कुत्ते नोंचते रहे। लोगों ने जब ये दृश्य देखा तो उनकी रूह कांप गई। 
 
विज्ञापन
रेलवे लाइन पर शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना अछनेरा में बृहस्पतिवार सुबह उस वक्त सनसनी मच गई। जब लोगों ने आगरा जयपुर ट्रैक पर फाटक संख्या 18 होम सिग्नल के पास कुत्तों को एक व्यक्ति के शव को नोचते देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। ग्रामीणों ने राजकीय रेलवे पुलिस को सूचना देते हुए मौके पर बुलाया। 

विज्ञापन

बता दें कि फाटक संख्या 18 होम सिग्नल के पास सुबह एक युवक का शव लाइन किनारे पड़ा देखा, जिसे कुत्ते व कौआ नोंच रहे थे। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने रेलवे लाइन से शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने रेलवे लाइन व आसपास से मिले शव के हिस्सों को एकत्र कर शवगृह में रखवा दिया है।

ये भी पढ़ें - UP: जैन आचार्य की हत्या के विरोध में सकल जैन समाज सड़क पर उतरा, काली पट्टी बांधकर शामिल हुए लोग

मानवीय संवेदना हुई तार-तार

ग्रामीणों ने बताया कि शव को पड़े हुए करीब चार घंटे बीत गए। चार घंटे में कई ट्रेनों के आवागमन से इधर से उधर घिसटता रहा। लेकिन रेलवे को कोई भनक नहीं लगी। जबकि फाटक से मात्र डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर शव पड़ा रहा। शव को जंगली कुत्ते नोंचते रहे और शव के एक हाथ को भी खींच ले गए कुत्ते।

ये भी पढ़ें - UP: 25 हजार डीएम साहब को दिए, 25 हजार सीडीओ को...., डीपीआरओ का ऑडियो हुआ वायरल, प्रशासन में मची खलबली
विज्ञापन

ये बोले चौकी प्रभारी 

चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि कोई ट्रेन की चपेट में आ गया और उसके चीथड़े उड़ गए। शव की हालत देखकर लग रहा है कि शव ट्रेन के इंजन में फंस गया होगा।

ये भी पढ़ें - UP: ससुराल में दामाद कर बैठा ये गलती, सास-ससुर संग पत्नी ने मिलकर किया ऐसा हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें