कार में लगा दी आग
इसके बाद 18 जुलाई रात देर रात अभिषेक उर्फ गोल्डी दो अन्य साथियों के साथ अक्षय के घर के बाहर पहुंचा। वहां खड़ी अक्षय की एसयूवी कार में आग लगा दी। वाहन से लपटें निकलती देख काॅलोनी के कुछ लोग आ गए। अक्षय ने काॅलोनी के लोगों के साथ आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उस पर तमंचे से फायर कर दिया। हमले में अक्षय बाल-बाल बच गया। लोगों ने कार में लगी आग को बुझाने के प्रयास किए। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग को बुझाया।
ये भी पढ़ें - ये तो गजब हुआ: मकान मालिक बनकर किराएदार ने ही बेच डाला मकान, दर्ज कराया गया मुकदमा
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक चौहान निवासी गांव बिछिया हाल निवासी आवास विकास काॅलोनी व दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।