फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: होमगार्ड के घर में हुई चोरी, खोजी कुत्ते ने कुछ ही घंटों में खोज निकाला चोर

Thu, 20 Oct 2022 10:54 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पुलिस ने गांव नगला गलू में होमगार्ड के घर हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। रिश्ते के भांजे ने घटना को अंजाम दिया था। खोजी कुत्ता सूंघते हुए उसके घर तक पहुंचा। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा कोतवाली देहात के गांव नगला गलू में होमगार्ड जवान के घर सोमवार की रात चोरी हो गई थी। सोने-चांदी के आभूषण सहित लाइसेंसी रिवॉल्वर भी चुरा ली गई। डॉग स्क्वायड के खोजी कुत्ते ने कुछ ही घंटों में चोरी का खुलासा करवा दिया। वह आरोपी के घर पहुंच गया, जहां से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपी ने घटना कबूल कर ली। 

विज्ञापन


कोतवाली देहात में तैनात होमगार्ड नगला गलू निवासी सतीश कुमार यादव के घर सोमवार की रात चोर छत से घर में घुस गए। इसके बाद कमर में रखी अलमारी सहित बक्से आदि का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण सहित लाइसेंसी रिवॉल्वर चुरा ले गए। सूचना पर स्वाट टीम सहित कोतवाली देहात पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल पर जांच की। 

आरोपी के घर से चोरी का सामान बरामद 

खोजी कुत्ता सूंघते हुए गांव के ही मंजेश के घर पहुंच गया। शक के आधार पर पुलिस ने मंजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने वारदात को कबूल कर लिया। चोरी की गई लाइसेंसी की रिवॉल्वर, आभूषण व नकदी बरामद करा दी। आरोपी मंजेश पीड़ित का रिश्ते में भांजा है। वह मूलरूप से गांव गहेरी, थाना एका (फिरोजाबाद) का रहने वाला है। 

बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए एसपी क्राइम विनोद पांडेय ने बताया कि आरोपी अपनी ननिहाल में 15 वर्षों से रह रहा था। पीड़ित आरोपी पर विश्वास करता था। उसके घर आना-जाना था। इसी के चलते आरोपी को पूरी जानकारी थी। जहां उसने घटना को अंजाम दे दिया। एसपी अपराध ने बताया कि आरोपी की नगला गलू में ही ससुराल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें