फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahotsav 2023: सचेत टंडन-परंपरा ठाकुर की धमाकेदार सिंगग के बीच स्टेज पर पहुंचा कुत्ता, VIDEO हुआ वायरल

Thu, 23 Feb 2023 04:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सचेत और परंपरा के सुरों के जादू में दर्शक झूम रहे थे, तभी मंच से एक कुत्ता दौड़ता हुआ पहुंचा, ये देख दर्शकदीर्घा में बैठे लोगों ने हूटिंग शुरू कर दी। आनन-फानन में कुत्ते को भगाया गया। 
 
विज्ञापन
मंच पर पहुंचा कुत्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताज महोत्सव में शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर बुधवार की रात संगीतकार सचेत और परंपरा की आवाज का जादू चला। कबीर सिंह और पल पल दिल के पास जैसी फिल्मों को संगीत देने वाली इस जोड़ी ने रियलिटी शो द वॉयस आफ इंडिया से अपनी पहचान बनाई। उन्होंने देर रात मुक्ताकाशीय मंच पर अपनी फिल्मों के गीतों को गाया तो युवा दर्शक उनके साथ थिरकने लगे। उनसे पहले मंच पर पखावज वादन, कव्वाली और गिद्दा की प्रस्तुति हुई।
विज्ञापन

 

मंच पर पहुंचा कुत्ता 

 मुक्ताकाशीय मंच पर बुधवार की रात  सचेत टंडन और परंपरा का बॉलीवुड नाइट कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच एक कुत्ता पीछे से मंच पर चढ़ आया। कुत्ते के आ जाने से सचेत और परंपरा को अपनी प्रस्तुति रोकनी पड़ी। बताया जा रहा है कि उस दौरान जिलाधिकरी नवनीत चहल भी दर्शकदीर्घा में बैठे थे। कुत्ता जब वहां से गुजरा तो हल्ला मच गया। वीडियो बना रहे लोगों के मौबाइल में कुत्ते का दौड़ना भी कैद हो गया।

ये भी पढ़ें - रामचरितमानस विवादः साक्षी महाराज बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के ताबूत में आखिरी कील ठोंक दी है
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये हुईं प्रस्तुतियां 

इससे पहले ओडिसी नृत्य प्रतिपादक विदुषी कस्तूरी पटटनायक ने तीन ओडिसी नृत्यों का प्रदर्शन और मंचन किया। उनकी शिष्या अनीता राउत, रानी जैन, सुनीता बिस्वाल, शुभश्री प्रधान, नेहा दत्त, ए अभिरामी, प्रियंका दास और रेनिका महापात्र ने नृत्य का प्रदर्शन किया। उन्होंने शिव पंञ्चाक्षर स्त्रोतम, थेई घर नाट , राग मंजखमज और ताल त्रिपुटा का प्रदर्शन किया। वहीं, जोनल पार्क में कमल कांत ने गायन, डाॅ. नवनिता चौधरी ने शास्त्रीय गायन और ओम शिव संस्थान ने लोक नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें