फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सर्दी के साथ बढ़ा कुत्तों का हमला, एंटी रेबीज की मांग बढ़ी

Mon, 04 Dec 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सर्दी बढ़ते ही जिले में कुत्ते भी हमलावर हो रहे हैं। जिला अस्पताल में रेबीज की मांग दो गुनी हो गई है। जिला अस्पताल की बात करें तो यहां प्रतिदिन 170 से 180 लोग एंटी रेबीज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन



जानकारों के अनुवार कुत्तों पर मौसम का गहरा असर पड़ता है। सर्दियों में स्किन इंफेक्शन कुत्तों को खतरनाक बनाता है। यही कारण है कि कुत्ते के काटने के केस सर्दियों में अधिक होते हैं। अचानक रेबीज की मांग दो गुना हो गई है। प्रतिदिन जिला अस्पताल में 170 से 180 लोग रेबीज के लिए पहुंच रहे है। सीएमएस ने निर्देश दिए हैं कि एंटी रेबीज का एक भी मरीज बिना वैक्सीन के नहीं लैटना चाहिए।



कुत्ता काटने के मामले बढ़ने का कारण

पशु चिकित्सक डॉ. ब्रजेश यादव बताते हैं कि तापमान में गिरावट के साथ कुत्तों में त्वचा रोग तेजी से बढ़ते हैं। इससे कुत्ते आपस में एक दूसरे पर हमलावर हो जाते हैं। ऐसे में वे घायल होते हैं। कुत्तों में कई प्रकार की बीमारियां होती हैं। इस मौसम में होने वाले स्किन इंफेक्शन और शरीर में कीड़े हो जाने के ज्यादा खतरे रहते हैं। यही कारण है कि परेशान कुत्ते लोगों को भी काटना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन






बीमारी भी है एक बड़ा कारण
पशु चिकित्सक डॉ. पुष्पेंद्र कुमार के अनुसार कुत्ता अपनी बीमारी के बारे न तो किसी से बोल सकता है, न ही समझा सकता है। अंदर ही अंदर सहन करता है। बरसात के अंत और सर्दी के शुरूआती मौसम में कुत्तों को कीड़े पडऩे की संभावना भी रहती है, जो कुत्तों के शरीर पर खुजली कर देते हैं, पूरे शरीर में खुजली होने के साथ ही कुत्तों के दांत व मुंह में भी भयंकर जलन होने लगती है। जिसके कारण कुत्ते को इरीटेशन होती है और गुस्से में वह जो भी सामने आता है, उसे काटने लगता है।




बचाव के उपाय

- अगर कुत्ते ने काटा है तो 48 घंटे में रेबीज का इंजेक्शन लगवा लें।

- इंजेक्शन के साथ ही कोई एंटी बायोटिक दवा भी खाएं, ताकि किसी तरह का इंफेक्शन न हो।

- अगर कुत्ता गायब हो गया है तो इंजेक्शन का पूरा कोर्स करें।

- किसी चिकित्सक की सलाह आवश्यक रुप से लें।






सर्दियों के मौसम में अक्सर रेबीज के इंजेक्शन ज्यादा यूज होते हैं। इस बार भी एक दिन में कम से कम 170 से 180 इंजेक्शन तो लग ही रहे हैं। - डॉ. अवधेश यादव रेबीज डिपार्टमेंट इंचार्ज, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें