फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा में प्रैक्टिस करना चाहते हैं दूसरे प्रदेशों के डॉक्टर, जानें क्या है वजह

Sun, 09 Oct 2022 12:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि बाहर के जिन डॉक्टरों ने यहां के हॉस्पिटलों में प्रैक्टिस करने के लिए आवेदन किया है, पहले उनका सत्यापन कराया जाएगा।

 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा को डॉक्टरों की मंडी कहा जाता है। यहां हॉस्पिटलों की भी भरमार है। शहर में कई जगह मेडिकल कॉम्पलैक्स में चिकित्सकों की संख्या भी अच्छी खासी देखी जा सकती है। ऐसे में हैरान करने वाली बात ये है कि इतने विशेषज्ञ चिकित्सक होने के बावजूद आगरा में दूसरे प्रदेशों और जिलों के डॉक्टर प्रैक्टिस करने के लिए बेताब हैं।
विज्ञापन


आगरा के अस्पताल में पंजीकरण के लिए न केवल प्रदेश के दूसरे जिलों से बल्कि अन्य राज्यों के डॉक्टरों ने आवेदन किया है। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में बिहार व हरदोई के डॉक्टरों के आवेदन मिले हैं। आवेदक डॉक्टरों से स्थानीय निवास का प्रमाणपत्र मांगा जा रहा है।  

ये भी पढ़ें - Agra: गर्भाशय, प्रोस्टेट व घुटने की भी करा सकते हैं एंजियोग्राफी, वैस्कुलर सर्जरी बेनेगी मददगार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कराया जा रहा सत्यापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि बाहर के जिन डॉक्टरों ने यहां के हॉस्पिटलों में प्रैक्टिस करने के लिए आवेदन किया है, पहले उनका सत्यापन कराया जाएगा। स्थानीय निवास का प्रमाणपत्र लेने के साथ टीम भेजकर दिखवाया भी जाएगा कि वास्तव में डॉक्टर वहां निवास कर रहे हैं या नहीं। अस्पतालों की जांच में पाया जा रहा है कि पंजीकृत डॉक्टर उपस्थित नहीं मिल रहे हैं। कोई घटना हो जाने के बाद गवाही के समय उपस्थित हो जाते हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से 64 अस्पतालों में पंजीकृत 19 डॉक्टरों की सूची भी आईएमए को उपलब्ध कराई है। डॉक्टरों का सत्यापन कराने की अपेक्षा की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें