फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मई में सूनी पड़ी रही गेंदालाल दीक्षित की जन्मभूमि, परिजन ने किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। त्याग और बलिदान से आजादी की क्रांति को सींचने वाले कमांडर इन चीफ गेंदालाल दीक्षित की जयंती पर मई गांव स्थित जन्मभूमि सूनी पड़ी रही। परिजन ने गर्व और गौरव से भर देने वाले उनके बलिदान को नमन किया। नाती अशोक दीक्षित, महेश दीक्षित, पवन दीक्षित ने महान क्रांतिकारी की उपेक्षा पर दुख जताया। कहा कि सरकार गांव में उनकी एक प्रतिमा ही लगवा दे। वहीं, क्रांतिकारी गेंदालाल दीक्षित को जरार में उमेश सिसौदिया, सुनील कुमार, डॉ. मानवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामनरेश, महेश चंद्र ने नमन किया। बाह के आशाराम रामनिवास आदर्श इंटर कॉलेज में भी जयंती मनाई गई। उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की। भाषण प्रतियोगिता भी हुई। मौके पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार दीक्षित, अरुण दुबे, अनिल तोमर, श्याम सिंह राठौड, अमित गुप्ता, गिरिजेश यादव, संतोष शर्मा, रिपसूदन शर्मा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें