फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: अल्ट्रासाउंड केंद्र पर बायोमैट्रिक से होगी चिकित्सक की पहचान, जिलाधिकारी ने इसलिए दिए ये निर्देश

Thu, 20 Mar 2025 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अल्ट्रासाउंड केंद्र पर बायोमैट्रिक से चिकित्सक की पहचान होगी। इसको लेकर जिलाधिकारी ने निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही रेडियोलॉजिस्ट को अब शिफ्ट का ब्योरा देना होगा। 

 
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जुटी महिलाओं की भीड़। - फोटो : अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जुटी महिलाओं की भीड़।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक से अधिक अल्ट्रासाउंड केंद्र चला रहे रेडियोलॉजिस्ट को अब शिफ्ट का ब्योरा देना होगा। केंद्र पर उनकी पहचान के लिए बायोमेट्रिक मशीन लगेंगी। एक से अधिक अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित करने वाले चिकित्सकों पर शिकंजा कसने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति में यह निर्णय हुआ है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिंग परीक्षण करने वालों के विरुद्ध सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए। शहर एक-एक चिकित्सक के नाम कई अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हैं। डीएम नए रेडियॉलाजिस्ट से शिफ्ट के संबंध में शपथ पत्र प्रस्तुत करने को कहा है।

साथ ही सभी अस्पतालों की जियो टैगिंग कराने, बेसमेंट में संचालित अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि 194 अस्पतालों का निरीक्षण किए। दो अस्पताल सील किए हैं। तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। लिंग परीक्षण की जांच के लिए गोपनीय टीमें बनाई हैं। बैठक में सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP Board 2025: उत्तर पुस्तिकाओं मूल्यांकन शुरू...कॉपियों में जवाब के साथ निकल रहे नोट, लगाई जा रही ये गुहार

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें