फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आंखों में जलन और खुजली हो तो न डालें पुराने ड्रॉप, वरना हो सकता है खतरा; जानें डॉक्टर की सलाह

Mon, 03 Jul 2023 11:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

यदि आपकी आंखों में भी जलन और खुजली हो रही तो पुराने ड्रॉप न डालें। वरना खतरान हो सकता है। इसके लिए आगे पढ़ें कि डॉक्टर क्या सलाह देते हैं ? 
विज्ञापन
आंखों में जलन और खुजली की समस्या - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा में गर्मी और उमस से आंखों में कंजंक्टिवाइटिस के मरीज बढ़ गए हैं। इसमें आंखें लाल होना, जलन, खुजली, पानी आने की शिकायतें मिल रही हैं। आपको या परिवार के किसी सदस्य को आंखों में दिक्कत हो तो डॉक्टर की परामर्श लें। अपने मन से घर में रखा पुराना ड्रॉप कतई न डालें।

विज्ञापन


नेत्र रोग विशेषज्ञों के पास औसतन 50 से 60 मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। इसमें बच्चों की संख्या भी ज्यादा है। आंखों में करकराहट, जलन-खुजली होने पर आंख रगड़ने से 10-15 मरीजों की कॉर्निया पर जख्म मिले हैं। इनमें 80 फीसदी से अधिक बच्चे हैं। तेज धूप, धूल, धुआं और दूषित हाथों से आंखों को छूने से ये परेशानी बढ़ रही हैं। दर्द होने पर मरीज डॉक्टरों को दिखाने पहुंच रहे हैं। इनमें कई ऐसे हैं, जिन्होंने घर में पुरानी ड्रॉप डाल ली, जिससे उसमें संक्रमण और बढ़ गया।

यह भी पढ़ेंः- Video: भाजपा सांसद के बाद विधायक ने बीच चौराहे पुलिस को हड़काया, बोले- वर्दी का ख्याल है नहीं तो यहीं ठोकेंगे

तय तापमान न मिलने से खराब होते ड्रॉप

ओपीडी में ऐसे 5-8 मरीज आ रहे हैं, जिन्होंने घर में रखी पुरानी ड्रॉप डाल ली थी। कई बार तय तापमान न मिलने के कारण ड्रॉप की गुणवत्ता खराब हो जाती है। ऐसे मरीजों ने आंखों में सूजन, दर्द, अस्थायी धुंधलापन की शिकायतें बताईं। इनको दवा और ड्रॉप दी गई। आंखों में दिक्कत होने पर डॉक्टर के परामर्श से ही ड्रॉप आंखों में डालें। -डॉ. निखिल गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: आधी रात को पत्नी के कमरे में था अंजान शख्स, शोर सुनकर पहुंचा पति, नजारा देख छूट गए पसीना

इन बातों का भी रखें ख्याल:-

  • धूल-धूप में जाते वक्त अच्छी गुणवत्ता का काला चश्मा लगाएं।
  • धूल, जाने पर आंखों को साफ और ताजे पानी से धोएं।
  • गंदे और दूषित हाथों को आंखों से न लगाएं, रगड़ने की गलती न करें।
  • तय तापमान में रखी एक महीने तक ही आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें