कासगंज। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजना हेतु कृत्रिम अंग/सहायक उपकरणों दिव्यांग पेंशन योजना, शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, यूडीआईडी कार्ड के लिए पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हांकन करने के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी हेमेंद्र स्वरूप ने बताया है कि कासगंज में 4 जुलाई, सोरोंजी में 5 जुलाई अमांपुर में 6 जुलाई, सहावर में 7 जुलाई को, सिढ़पुरा में 10 जुलाई को, गंजडुंडवारा में 11 जुलाई को पटियाली में 12 जुलाई को विकासखंड मुख्यालय पर सुबह 10 बजे से शिविर लगाए जाएंगे। वहीं नगर पंचायत भरगैन में 13 जुलाई, नगर पंचायत मोहनपुर में 15 जुलाई, दरियावगंज में 14 जुलाई को, कादरगंज में 17 जुलाई, नगरिया में 18 जुलाई , ढोलना में 19 जुलाई को पंचायत भवन पर सुबह 10 बजे शिविर लगाए जाएंगे।