फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की पत्नी का दर्द: पति के अस्पताल में लगाया फंदा, इसलिए जान देने की जिद पर अड़ी; प्रेम विवाह किया था

Mon, 11 May 2026 08:16 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के फतेहाबाद में गृहक्लेश और उत्पीड़न से परेशान महिला ने पति के अस्पताल में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने डॉक्टर पति समेत सास-ससुर और तीन जेठों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद कस्बे के मल्लाह टोला के रहने वाले चिकित्सक की पत्नी ने गृहक्लेश और उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या का प्रयास किया। पीड़िता ने अपने पति के अस्पताल में ही फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की, जिन्हें समय रहते बचा लिया गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर डॉक्टर पति, सास-ससुर और तीन जेठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मल्लाह टोला निवासी ममता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 जुलाई 2022 को उसने डॉ. प्रमोद वर्मा के साथ प्रेम विवाह किया था। डॉ. प्रमोद घर पर ही हॉस्पिटल का संचालन करते हैं। ममता का आरोप है कि उसके ससुर विजेंद्र सिंह, सास कपूरी देवी और जेठ राकेश वर्मा, श्रीकृष्ण व जनक सिंह इस विवाह से संतुष्ट नहीं थे। वे लगातार पति को भड़काते थे, जिस पर पति आए दिन उसकी पिटाई करता था।

पीड़िता के अनुसार, 22 अप्रैल की शाम पति माता-पिता से मिलने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। जब वह पति की खोजबीन करने ससुराल पहुंची, तो सास-ससुर और जेठ ने उसके साथ अभद्रता की। उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन

इससे तनाव में आकर शनिवार की शाम उसने पति के हॉस्पिटल में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी फतेहाबाद ने बताया पीड़िता की तहरीर पर डॉ. प्रमोद वर्मा, कपूरी देवी, राकेश वर्मा, श्रीकृष्ण, जनक सिंह और विजेंद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें