आगरा में एक तरफ मदर्स डे पर मातृ शक्ति को लोग नमन कर रहे थे तो दूसरी तरफ एत्माददौला क्षेत्र में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। मानसिक रूप से कमजोर महिला निर्वस्त्र हालत में सड़क पर निकल आई। कुछ लोग उसको कपड़े पहनाने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने लगे तो कुछ उसे देखकर मजाक बनाने लगे। इसी बीच एक राहगीर ने महिला को अपने गमछे से तन को ढकने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। महिला पुलिसकर्मियों ने महिला को कपड़े पहनाने के बाद पति के सुपुर्द कर दिया।