फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट भी नहीं बचा सका जान: सड़क हादसे में जीजी नर्सिंग होम के डॉक्टर की मौत, बाइक फिसलने से हुआ हादसा

Fri, 17 Mar 2023 09:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

डॉ. विकास कुमार ने हेलमेट लगा रहा था। लेकिन हादसा इतना भयानक था कि हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। दो बाइक और एक एक्टिवा सवार हुए घायल।
 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में चर्च रोड पर शुक्रवार सुबह हादसे में बाइक सवार चिकित्सक डाॅ. विकास कुमार (29) की मौत हो गई। वह जीजी नर्सिंग होम में सेवारत थे। बाइक फिसलने से हादसा हुआ। उनका हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। उधर, तीन वाहन सवार भी चोटिल हुए हैं।

विज्ञापन


मूलरूप से इटावा-बेवर रोड, मैनपुरी निवासी डाॅ. विकास कुमार जीजी नर्सिंग होम में तैनात थे। खंदारी में किराये पर कमरा लेकर रहते थे। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे वह बाइक से हाॅस्पिटल से कमरे पर जा रहे थे। सूरसदन तिराहे के पास से चर्च रोड की तरफ जाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सुरेश चंद दिनेश चंद साड़ी शोरूम के पास एक कूड़ा गाड़ी खड़ी थी। इससे कुछ मीटर पहले ही डाॅ. विकास की बाइक फिसल गई। वह घिसटते हुए बीके बर्तन भंडार शोरूम के सामने आ गए।
दो बाइक पीछे चल रही थीं। वाहन चालकों ने ब्रेक लगाए। मगर, वह भी गिर गए। एक बाइक उनके पास आकर फिसल गई, जबकि दूसरी बाइक का पहिया डाॅ. विकास के हेलमेट से टकरा गया।
विज्ञापन


बाइक सवार दो युवक उनके ऊपर ही गिर गए। वहीं डाॅक्टर की बाइक से रास्ते से निकलकर जा रहे एक्टिवा सवार पिता-पुत्री टकरा गए। दोनों घायल हो गए। हादसा देखकर सड़क पर अफरातफरी मच गई। राहगीर रुक गए। दुकानदार भी आ गए। उन्होंने सभी घायलों को उठाया। डाॅक्टर विकास को कुछ लोग अस्पताल ले गए। मगर, उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - फौजी के बेटे से फरेब: शादीशुदा महिला से शादी कराकर हड़पे 12 लाख, मंजीता की साजिश को भाप सका न कोई

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि डाॅ. विकास हेलमेट पहने हुए थे। हेलमेट टूट गया। उनके सिर में चोट लगी थी। पसलियां भी टूट गई। हादसा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में कैद हो गया। इसमें किसी की गलती नजर नहीं आ रही है। परिजन जो भी लिखकर देंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

चार बहनों में इकलौते भाई थे विकास

परिवार के करीबियों ने बताया कि डाॅ. विकास कुमार ने फिलिपींस के काॅलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। इसके बाद नोएडा के हाॅस्पिटल में तैनात थे। चार महीने से जीजी नर्सिंग होम में नौकरी कर रहे थे। पिता शिव कुमार सिंह भी चिकित्सक हैं। उनकी चार बहन हैं। वह इकलौते भाई थे। डाॅ. विकास की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें