डॉ. मुकेश गोयल (बायें), डॉ. पंकज नगायच (दायें)
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के लोहामंडी अग्रसेन भवन में हुए चुनाव में आईएमए के चुनाव में 1500 मतदाता थे, जिसमें से 908 ने मतदान किया। इनमें से अध्यक्ष पद पर डॉ. मुकेश गोयल ने डॉ. अनूप दीक्षित को 96 मतों से हराया। डॉ. मुकेश को 498 और डॉ. अनूप को 402 मत मिले।
सचिव पद के लिए डॉ. पंकज नगायच को 615 और डॉ. रविंद्र भदौरिया को 297 मत मिले। डॉ. पंकज 318 मत से जीत हासिल की। चुनाव की वीडियोग्राफी हुई। संचालन समिति में अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. सुधीर धाकरे, डॉ. अशोक शिरोमणि, डॉ. रविंद्र मोहन पचौरी रहे।
डॉ. संदीप अग्रवाल कार्यशाला के चलते शहर से बाहर होने के कारण शामिल नहीं हो पाए। डॉ. रविंद्र मोहन पचौरी ने बताया कि डॉ. गोयल 2023-24 में पद संभालेंगे, 2022-23 में निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. ओपी यादव का कार्यकाल रहेगा। चुनाव में डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. आलोक मित्तल, डॉ. पूजा नगायच आदि मौजूद रहे।