फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर बना हैवान: बुखार आने पर अस्पताल में भर्ती की महिला, फिर कर दिया ऐसा कारनामा; जीते जी मर गई वो

Tue, 04 Jul 2023 03:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

महिला अपने पति और भाई के साथ बुखार आने पर डॉक्टर के पास गई थी। उसने महिला को भर्ती होने की सलाह दी। भर्ती होने के बाद रात को डॉक्टर चैकअप के बहाने आया और उसने महिला के साथ दुष्कर्म  कर दिया। 
 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अवागढ़ में एक डॉक्टर ने महिला मरीज के साथ शर्मनाक हरकत की। कस्बे के अस्पताल पर इलाज कराने आई एक बुखार से पीड़ित महिला से चिकित्सक ने दुष्कर्म किया। पति और भाई के पहुंचने पर महिला ने मामले की जानकारी दी। पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

ये है मामला 

थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात नौ बजे पत्नी को बुखार आ रहा था। इस दौरान वह कस्बे के मोहल्ला यादव नगर निवासी एक अपंजीकृत अस्पताल में पत्नी को साले के साथ लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सक द्वारा अस्पताल में भर्ती कर पत्नी का उपचार शुरू कर दिया गया। चिकित्सक परचित था। इसी के चलते मंगलवार की सुबह वह साले के साथ घर पर नहाने के लिए चला गया। इस दौरान पत्नी अस्पताल में अकेली रह गई थी। 

ये भी पढ़ें-   खुले स्कूल... खिले चेहरे: छुट्टियों के बारे में बातें करने में ही हो गई छुट्टी, मस्ती में कटा पहला दिन
 

चिकित्सक के बेटे ने की मारपीट 

बताया गया है कि मौका पाकर चिकित्सक ने चैकअप के बहाने पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। जब पति लौटकर अस्पताल पहुंचा तो मामले की जानकारी पत्नी ने दी। उस दौरान चिकित्सक वहां मौजूद नहीं था। पति और पीड़िता का भाई चिकित्सक के घर गए, जहां उसके बेटे और उसकी पत्नी ने उनसे अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। 

ये भी पढ़ें-   भीषण हादसे में छह की मौत: हाथों में बेटे ने तोड़ा दम..फिर टूट गई पिता की सांस; अपनों के शव देख बिलख पड़े परिजन
 

रिपोर्ट हुई दर्ज 

पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस ने चिकित्सक भूपेंद्र, बेटा अभिषेक और पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह तथा सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित महिला और परिवार के लोगों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

ये भी पढ़ें-   Agra Accident News: कार की टक्कर से ऑटो सवार पिता-पुत्र समेत छह की मौत, चार लोग घायल; मची चीख-पुकार
 
विज्ञापन

आरोपी डॉक्टर फरार 

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक टीम का गठन कर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। डॉक्टर परिवार सहित फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें