फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से नियुक्ति स्थल पर पहुंचे चिकित्सक : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
समय से नियुक्ति स्थल पर पहुंचे चिकित्सक : डीएम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा की। बैठक में कोविड वैक्सीनेशन, नियमित टीकाकरण आयुष्मान भारत, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, परिवार नियोजन, एंबुलेंस की स्थिति, निर्माण कार्यों आदि की जानकारी ली। इस अवसर उन्होंने चिकित्सकों को समय से पहुंचने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जिले के समस्त ग्रामीणों क्षेत्रों के निवासियों तक आसानी से पहुंचे। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों को प्राय: देर से खोले जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि चिकित्सक समय से नियुक्ति स्थल पर पहुंचे और अपने कार्य को गंभीरता से लें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि इस पर विशेष नजर रखी जाए। चिकित्सकों की उपस्थिति व एंबुलेंस के पहुंचने के समय को भी देखा जाए। जिलाधिकारी ने प्रसव उपरांत मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि मृत्यु के कारणों की जांच करवाई जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरोंजी व कासगंज में ओटी आरंभ कराने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 12 से 14 आयु वर्ग के कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज में गति लाई जाए। परिवार नियोजन हेतु लोगों को जागरूक व प्रोत्साहित कर इस दिशा में कार्य करें। रोगी कल्याण के फंड से कार्य कराने हेतु एमओआईसी को उपयोगी प्रस्ताव बनाने के निर्देश प्रदान किए गए। आयुष्मान भारत के अंतर्गत अंत्योदय कार्डधारकों के कार्ड बनवाने में जिला पूर्ति अधिकारी का सहयोग लेें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार, सीएमएस डॉ. एसपीएस सिद्धू, सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें