फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर मरीजों को एपाइंटमेंट देकर उपचार करें-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी सीपी सिंह न मंगलवार को निजी चिकित्सकों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि चिकित्सा व्यवस्था सुचारु करने के लिए गंभीर मरीजों को पहले से एपांइंटमेंट देकर ही उपचार करें। अभी जनरल ओपीडी संचालित न करें। सभी को मास्क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना अनिवार्य है। सर्जीकल केस में पहले कोरोना टेस्ट कराना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब हम सबकी जिम्मेदारी बढ़ी है। कोरोना संक्रमण से बचाव ही उपचार है। हमें पूरी तरह से सावधानी बरतनी है। मानवता का परिचय देते हुए मरीजों की सेवा करते रहें। अपने अंदर से डर निकालें, घबराएं नहीं और विश्वास पैदा करें। मरीजों को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काढ़ा एवं आयुर्वेदिक उपाय बताएं। जिलाधिकारी ने कहा कि आपात स्थिति के लिए जिला अस्पताल में 30 बेड की व्यवस्था की गई है।
इसके अतिरिक्त मिशन हास्पीटल एवं नीलम हास्पीटल के प्रबंधकों ने भी आपात स्थिति होने पर सहयोग की सहमति प्रदान की। बैठक में एडीएम एके श्रीवास्तव, सीएमओ डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, डा. ललित कुमार, डा. नरेंद्र कुमार, डा. लायल, डा. अखिलेश गौड, डा. अजय गोविल, डा. अनिल सेठ, डा. नवीन गौड़ सहित अन्य निजी चिकित्सक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें