दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता के अश्लील फोटो व्हाट्सएप पर वायरल कर दिए। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर के आधार पर पति सहित चार ससुरालीजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शहर की एक युवती की शादी बुलंदशहर निवासी चिकित्सक के साथ हुई है। शादी के बाद से दहेज की खातिर विवाहिता का उत्पीड़न किया जाने लगा। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया।
इसके बाद विवाहिता अपने मायके में रहने लगी। इसके बाद भी ससुरालीजन उसे धमकाते रहे और ससुरालीजनों ने उसके अश्लील फोटो व्हाट्सएप पर डाल दिए। विवाहिता ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।