फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: क्लब सदस्यता के चक्कर में ठग गए चिकित्सक, दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 07 Nov 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पीड़ित ने सीओ सदर से शिकायत की। मामले साइबर सेल ने जांच की। जांच के बाद थाना सिकंदरा में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Fraud - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एक चिकित्सक से क्लब सदस्यता के नाम पर धोखाधड़ी की गई। एक होटल में एक कंपनी ने कार्यक्रम आयोजित कर 1.5 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद कंपनी के कर्मचारी और अधिकारी भाग गए। मामले में डेढ़ साल बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।

दिया गया था लुभावना ऑफर 

नॉर्थ विजय नगर कालोनी निवासी डॉ. अभिनव मित्तल ने पुलिस को बताया कि रॉयल हिल्टन क्लब प्राइवेट लिमिटेड ने 4 मार्च 2021 को भावना क्लार्क्स इन होटल में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें उन्हें भी बुलाया गया था। इसमें क्लब की सदस्यता के बारे में बताया गया। कहा था कि सदस्यता लेने पर क्लब के होटलों में डिस्काउंट मिलेगा। कई दिन और रात के स्टे पर घूमने-फिरने के साथ  अन्य सुविधाएं देने के वादे किए गए थे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: एसटीएफ ने डिजीटेक्स एजेंसी के भुगतान बिल किए जब्त, रविवार को आगरा विश्वविद्यालय पहुंची टीम

जमा कराई गई थी 15,7500 की रकम 

उनसे 20 साल की सदस्यता देने के एवज में 157500 रुपये लिए गए। बाद में पता चला कि कंपनी ने कई लोगों से धोखाधड़ी की है। कंपनी के बारे में कई समाचारपत्रों में खबर भी प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने कई बार कंपनी से संपर्ककिया, लेकिन सही जवाब नहीं मिला। पीड़ित ने सीओ सदर से शिकायत की। मामले साइबर सेल ने जांच की। जांच के बाद थाना सिकंदरा में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें