फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में डॉक्टर और स्टाफ नर्स मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के 50 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन रविवार को किया गया। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने मेलों का निरीक्षण किया। भैंसरोली में डॉक्टर और स्टाफ नर्स अनुपस्थित मिले। दोनों का अनुपस्थित दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

अर्बन पीएचसी भोगांव पीएचसी भैंसरोली का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण में राहुल शुक्ला होम्योपैथिक फार्मासिस्ट मंजू स्टाफ नर्स अनुपस्थित मिले, दोनों कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश दिए। परिसर की साफ-सफाई, फर्नीचर को व्यवस्थित ढंग से लगाने, पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। स्वास्थ्य मेले में 2394 मरीजों को उपचार दिया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत 90 लोगों के कार्ड बनाए गए। 146 गर्भवती महिलाओं का की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान डॉ. नमन श्रीवास्तव, डॉ. कंचन सिंह, राजवीर सिंह, दुष्यंत सिंह, धीरज कुमार और प्रभारी जिला स्वास्थ शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह गौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें