फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लोकतंत्र मजबूत बनाने के लिए मतदान जरूर करें

Fri, 26 Apr 2024 06:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र मजबूत बनाने के लिए मतदान जरूर करें
विज्ञापन

- आरसी कॉलेज की छात्राओं ने जागरुकता कार्यक्रम का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता के अंतर्गत मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से निरंतर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को भी मतदाता आमंत्रण कार्ड बनाना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए बूथ पर पहुंचकर सभी मतदान करें।
प्राचार्य जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. शेफाली यादव ने छात्राओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि हमारे देश में योग्य मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा मतदान की महत्ता के प्रति उदासीन है। ऐसे में युवाओं का यह दायित्व है कि वे मतदाता जागरूकता की मशाल दूर-दूर तक फैलाएं। इससे लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय की स्वीप प्रभारी संजना श्रीवास्तव ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निसंदेह आपका यह कार्यक्रम मतदाता शिक्षा अभियान को गति प्रदान करेगा और मतदाताओं की नागरिक भावना बढ़ाने में सहायक होगा। स्वीप सह प्रभारी जया सिंह ने कहा कि 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी मतदान करने जरूर जाएं और मजबूत जनाधार से लोकतंत्र की नींव सुदृढ़ करें।
इस दौरान डॉ. कीर्ति जैन, डॉ. विभा जैन, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. रूपा, सहायक प्राध्यापिका हर्षिता मिश्रा, रेखा, सुषमा यादव ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें