फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: होली पर पशुओं पर न डाले रंग और पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


आगरा। होली के उल्लास में पशुओं को रंग या पानी डालकर परेशान न करें। रंगों से पशुओं को परेशानी होती है। नगर निगम अधिकारियों ने लोगों से पशुओं पर रंग न डालने की अपील की है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि अतिउत्साह किसी निर्दोष पशु के लिए तकलीफ न बने। होली का त्योहार केवल इंसानों तक सीमित रखना चाहिए। बेजुबान जानवरों को किसी प्रकार की पीड़ा नहीं पहुंचानी चाहिए। रंग डालना उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। पानी के गुब्बारे मारना और तेज शोर करना भी पशुओं को नुकसान पहुंचाता है। यदि कोई व्यक्ति ऐसी हरकत करते पाया गया तो उस पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि रंग जानवरों में जलन, खुजली और एलर्जी पैदा करते हैं। आंखों में जाने से अंधेपन का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें