फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप नहीं जैसे बरस रही हो आग

Thu, 19 May 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
धूप नहीं जैसे बरस रही हो आग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लू के थपेड़ों ने किया लाल, पारा पहुंचा 45 डिग्री
विज्ञापन

अगले दो दिनों तक राहत नहीं, रातें भी रहेंगी गर्म

बुधवार को आसमान से धूप नहीं, मानो अंगारे बरसे। पूरा दिन शोलों की मानिंद दहकता रहा। सड़क पर निकले लोगों को त्वचा और आंखें जलती महसूस हुईं। आखिर पारा 45 डिग्री पर जो है। लू से लाल हुए आगरा में पारा गर्मी का रिकार्ड तोड़ने की तरफ कदम बढ़ा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, गुरुवार को दिन में पारा एक से दो तथा रात में तीन डिग्री तक ऊपर चढ़ सकता है। मौसम का मिजाज गर्म रहेगा और अगले दो दिनों तक लू के थपेड़े लोगों को झुलसाते रहेंगे।
विज्ञापन

तेज आंधियों वाले मई के मौसम में इस साल आसमान से आग बरसने का सिलसिला जारी है। बुधवार को पारा 44.9  डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सूरज का रौद्र रूप ऐसा रहा कि दिन में तापमान सामान्य से तीन डिग्री और और रात में दो डिग्री ऊपर रहा। लू के थपेड़े सुबह से ही लोगों को झुलसाते रहे। दरअसल, सुबह जल्दी ही पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया, जो शाम 5:30 बजे तक 43.2 डिग्री तक बना रहा। रात 9 बजे के बाद ही दहकते शोलों से कुछ राहत मिली, लेकिन गर्म हवाओं ने रात में भी लोगों को बेहाल किए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें