फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी पर जबरन रंग न डालें, शांति के साथ मनाएं पर्व- डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। डीएम हर्षिता माथुर ने कहा कि होली एवं शब ए बरात के त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। किसी पर जबरन रंग न डाला जाए। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे दूसरे समुदाय की भावना को ठेस पहुंचे। उन्होंने सफाई, पेयजल, प्रकाश की व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने की निकायों को कड़ी हिदायत दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए किए वे सजग रहें। किसी भी होलिका दहन के स्थान पर विवाद की स्थिति न रहे। थाना प्रभारी यह व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। सभी धर्मों के प्रमुख लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। एएसपी अनिल कुमार ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। यदि कोई असामाजिक तत्व गड़बड़ी करेंगे तो सख्ती से निपटा जाएगा।
उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से भी अपील कि यदि कोई बच्चा रंग डालता है तो उसे अन्यथा न लें। उन्होंने कहा कि सभी प्रेमपूर्वक त्योहार मनाएं। बैठक में जिले के सभी एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, धर्मगुरु, वरिष्ठ समाजसेवी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एएसपी अनिल कुमार ने कहा कि जिले में होली पर्व के लिए पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। किसी भी असुविधा की स्थिति में कंट्रोल रूम पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कच्ची शराब की बिक्री या बनने की सूचना भी कंट्रोल रूम के नंबर 9454417386 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें