सर्राफ व्यापारी सम्मेलन को सम्बोधित करते अतिथि
- फोटो : अमर उजाला
सराफा एवं स्वणर्कार कमेटी लोहामंडी द्वारा गुप्तेश्वरनाथ महादेव मंदिर में सराफा व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के लगभग सभी 18 सराफा मंडियों के पदाधिकारियों ने भाग लिया व अपनी समस्याओं और उसके निवारण के लिए विचार विमर्श किया।
ये भी पढ़ें- Weather Update: बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठंड, घने कोहरे के साथ नए साल के आगाज के आसार
सम्मेलन का मुख्य मुद्दा था चोरों द्वारा सर्राफा व्यापारियों को स्वर्ण आभूषण बेचना फिर पुलिस द्वारा उनका शोषण होना। कमेटी के अध्यक्ष तरुण सिंह ने कहा कि किसी विक्रेता को भला कैसे पहचाना जा सकता है कि वह चोर है। पुलिस सिर्फ एक व्यक्ति के कहने पर संबंधित थाने को सूचित किए बगैर व्यापारियों को धर दबोचती है। लेकिन बाहर लेन-देन कर मामला सुलटा लेने के कारण ऐसे मामले निगाह में नहीं आते। व्यापारियों से इस समस्या का निवारण बिल न होने की स्थिति में आधार कार्ड की फोटो कॉपी लिए बगैर किसी विक्रेता से स्वर्ण आभूषण न खरीदने की सलाह दी।
ये भी पढ़ें- उम्मीद का उजियारा: लॉकडाउन से कारोबार में हुआ नुकसान, मेहनत से फिर पाया मुकाम
आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि शोषण से बचने के लिए कारोबारी एकजुटता का परिचय दें। समय की नजाकत और गम्भीरता को समझें। तामझाम के झंझट से बचने के बजाय तरीके से व नियमपूर्वक काम करें।
ये भी पढ़ें- उम्मीद का उजियारा: खुद का संकट दूर किया, लोगों को रोजगार भी दिया, मुसीबतों का सामना कर तलाशी 'नई राह'
सराफा स्वर्णकार कमेटी नमक मंडी के अध्यक्ष राजू मेहरा ने व्यापारी की सुरक्षा को रिवॉल्वर के लाइसेंस मुहैया कराने की मांग की। मेयर नवीन जैन ने व्यापारियों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान गोरखपुर से संपूर्णानंद, व्यापार कमेटी के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, हरिकिशन वर्मा, सुशीला चौहान, धर्मवीर, दीनानाथ शर्मा, दीनदयाल वर्मा, अनिल जैन आदि मौजूद रहे।