फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, हिंदुस्तान लीवर कंपनी के गोदाम में लूट करने वाला लुटेरा गिरफ्तार

Tue, 29 Dec 2020 10:40 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा

सार

  • लूट की रकम से चुकाना चाहता था छह लाख का कर्ज
  • पहले पैदल भागे, फिर ऑटो से गए
  • हमने तो 10.74 लाख ही लूटे थे
  • 15 बार रेकी करने आए थे
विज्ञापन
आगरा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू आगरा की लॉयर्स कॉलोनी स्थित हिंदुस्तान लीवर कंपनी के गोदाम में 14.40 लाख रुपये की लूट करने वाला कोई और नहीं, बल्कि कंपनी का ही पूर्व कर्मचारी आकाश निकला। रविवार रात को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



रविवार सुबह उसका साथी ममेरा भाई विजय साहू उर्फ ईशू भी पकड़ा गया। उनसे 10.74 लाख रुपये भी बरामद कर लिए गए। आकाश ने बताया कि उसने कर्ज चुकाने के लिए लूट की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा है।


सूर्या अपार्टमेंट निवासी प्रवीन बंसल हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड के प्रोडक्ट के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। अपार्टमेंट के सामने ही कोठी नंबर ओ-13 में उनका ऑफिस और गोदाम है। शनिवार शाम तकरीबन 7:53 बजे गोदाम पर प्रवीन की पत्नी शालिनी बंसल, कंप्यूटर ऑपरेटर ललित रावत और चौकीदार करन सिंह मौजूद थे। इसी दौरान दो बदमाशों ने तीनों को बधंक बनाने के बाद रुपये लूट लिए थे। मुकदमे में 13 लाख रुपये लूटने का मुकदमा दर्ज कराया। हालांकि प्रवीन बंसल ने 14.40 लाख रुपये लूटने की बात बताई थी। 
विज्ञापन

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि लुटेरों की धरपकड़ के लिए एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व में टीम को लगाया गया था। आरोपी शास्त्रीपुरम होते हुए मथुरा भागने की फिराक में थे। पुलिस के घेरने पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश को पकड़ लिया। उसके पैर में गोली लगी।


आरोपी मंडी सईद खां निवासी आकाश गुप्ता पुत्र शगुन कुमार गुप्ता है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में उसने बताया कि कानपुर देहात के गांव रनिया निवासी रिश्ते के मामा के बेटे विजय साहू उर्फ ईशू पुत्र दिनेश साहू के साथ मिलकर हिंदुस्तान लीवर कंपनी के गोदाम में लूट की थी। आकाश से नौ लाख रुपये बरामद किए। पुलिस ने टीएसएफ कट के पास से रविवार तड़के ईशू साहू को भी गिरफ्तार कर लिया। उससे 1.74 लाख रुपये बरामद कर लिए।

यह हुई बरामदगी
आकाश से नौ लाख रुपये, एक बाइक, तमंचा, दो कारतूस, दो मोबाइल, एक बैग, नकली पिस्टल और एक डीवीआर बरामद की गई। वहीं ईशू से 1.74 लाख रुपये, नकली पिस्टल, एक मोबाइल बरामद हुआ।
विज्ञापन

लूट की रकम से चुकाना चाहता था छह लाख का कर्ज
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि आकाश गुप्ता तकरीबन साढ़े तीन साल पहले प्रवीन बंसल के गोदाम में कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य करता था। उसने नौकरी छोड़ने के बाद अपना खुद का व्यापार किया था। व्यापार चल नहीं सका। इस कारण उस पर कर्ज हो गया। लॉकडाउन पर कर्जदार उसके घर के चक्कर काटने लगे। इस कारण वह घर से अलग शास्त्रीपुरम में कमरा लेकर रह रहा था। उसे तकरीबन छह लाख रुपये चुकाने थे। यह कर्ज चुकाने के लिए उसने लूट की योजना बनाई। पिछले तीन महीने से लूट की योजना बना रहा था।

15 बार रेकी करने आए थे
घटना से 15 पहले कई बार रेकी करने आए थे। उन्होंने पैदल ही घटना का प्लान बनाया। वह एक तमंचा खरीदा। डराने के लिए दो नकली पिस्टल भी लेकर आए। आकाश को पता था कि शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहती हैं। इस कारण गोदाम में आने वाला कैश रखा रहता है। इसलिए अपने परिचित ईशू साहू के साथ वारदात की साजिश रची। वह सिकंदरा से ऑटो में बैठकर हाईवे के सर्विस रोड स्थित कौशलपुर मोड़ तक आए थे। इसके बाद लॉयर्स कॉलोनी पहुंचे। इसी रास्ते से पैदल भागे।

पहले पैदल भागे, फिर ऑटो से गए
सर्विस रोड से ऑटो पकड़ा। भगवान टॉकीज पहुंचे। वहां से दूसरा ऑटो किया। सिकंदरा चले गए। आकाश अय्याशी करता है। वह जो भी कमाता था, उसे अपने अय्याशी में उड़ाता था। उसके मोबाइल मेें कई महिलाओं के भी नंबर मिले हैं।

हमने तो 10.74 लाख ही लूटे थे
पुलिस ने आरोपियों से 10.74 लाख रुपये बरामद किए हैं, जबकि मुकदमा 13 लाख रुपये लूटने का लिखाया गया था। हालांकि प्रवीन बंसल का कहना था कि गिनती में कैश 14.40 लाख रुपये कम निकला है। ऐसे में बाकी कैश कहां गया। यह सवाल ही है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 10.74 लाख रुपये ही लूटे थे। आकाश ने 2500 रुपये ईशू को कानपुर जाने के लिए दिए थे। 500 रुपये खुद ने रख लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें