फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन के दौरान अनावश्यक भीड़ साथ न लाएं-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 26 जून को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक जिला मुख्यालय स्थित डीएम न्यायालय कक्ष में दाखिल होंगे। डीएम चंद्रविजय सिंह ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के तहत शनिवार और रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन रहेगा। जिले में निषेधाज्ञा लागू है। नामांकन के दौरान अनावश्यक रूप से भीड़ को साथ नहीं लाएं। नामांकन स्थल के आसपास भीड़ एकत्रित होने पर कोरोना महामारी गाइड लाइन के उल्लंघन और निषेधाज्ञा तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए एसडीएम सदर एवं पीडी डीआरडीए के स्थान पर एडीएम वित्त एवं राजस्व आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव को सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बनाया है। नामांकन 26 जून को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक दाखिल होंगे। तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 29 जून को नाम वापसी होगी। यदि आवश्यक हुआ तो तीन जुलाई को 11 बजे से तीन बजे तक मतदान और इसके बाद मतगणना के साथ परिणाम घोषित किया जाएगा। डीएम ने कहा है कि नामांकन के दौरान कोई भीड़ एकत्रित नहीं करें। वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें