फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताकि कोई और न हो तेजाब की शिकार

Wed, 10 Dec 2014 02:00 AM IST
आगरा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एसिड अटैक फाइटर लक्ष्मी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सात साल पहले सरकार को तेजाब के हमलों पर अंकुश लगाने को कहा था, बावजूद इसके अभी तक कानून को सख्ती से लागू नहीं किया गया है। तेजाब खुलेआम बिक रहा है। हर साल हजारों लड़कियां ऐसे हमलों का शिकार हो रही हैं। अभियान स्टॉप एसिड अटैक्स की कैपेंनर्स ने तय किया है कि सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए भूख हड़ताल का सहारा लिया जाएगा। यह हड़ताल अनिश्चितकालीन भी हो सकती है। फतेहाबाद रोड स्थित पीड़िताओं द्वारा संचालित शीरोज हैंगआउट कैफे पर अभियान के संचालक आलोक दीक्षित ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। इस मौके पर पीड़िता लक्ष्मी, नीतू, रितु, गीता, रूपा, सोनिया आदि मौजूद थीं। हार्दिका, मशहूर काटूर्निस्ट असीम त्रिवेदी, आशीष शुक्ला का सहयोग रहा।
विज्ञापन


सरकार से मांग
1- तेजाब की खुलेआम बिक्री बंद हो
2- पीड़ितों को मुफ्त, जरूरी इलाज मिले
3- इसे क्रूरतम अपराधों की श्रेणी में रखें
4- फास्ट ट्रैक कोर्ट से तीन माह में न्याय
5- उच्च स्तरीय कमेटी मामलों की जांच करे
6- पुलिस 15 दिन के अंदर चार्जशीट लगाए
7- सरकारी सहायता, नौकरी, पुनर्वास व्यवस्था
6- पीड़िताओं की वास्तविक संख्या पता की जाए
7- जिला अस्पतालों में बजट का प्रावधान हो
8- सभी राजधानी में सर्जरी की सुविधाएं हों
9-सरकार सोशल रिफार्म के लिए कानून बनाए

ऐसा कैफे, जिसमें जो मर्जी आए बिल दें
शीरोज हैंगआउट कैफे का शुभारंभ बुधवार से हो रहा है। यह ऐसा अनोखा कैफे है जिसके मेन्यू में प्राइस नहीं रखे गए हैं। यानी आप जो चाहें वोे बिल दें। संचालकों का कहना है कि अगर कोई बिल नहीं भी देगा तो वे उसे टोकेंगे नहीं, क्योंकि इसे एसिड अटैक पीड़िता चलाएंगी और शायद ही कोई ऐसा करेगा। कैफे को लुधियाना, मेरठ और दिल्ली के कनॉट प्लेस पर भी शुरू करने की योजना है। बुधवार को प्रेसवार्ता में आलोक दीक्षित ने बताया कि मशहूर सिंगर सोनम महापात्रा और सपना भागनानी कैफे का शुभारंभ करेंगी। मुख्य अतिथि के तौर पर पीड़िता लक्ष्मी मौजूद थीं। मालूम हो कि लक्ष्मी को मिशेल ओबामा सम्मानित कर चुकी हैं। सत्यमेव जयते में भी उन पर कार्यक्रम प्रसारित किया जा चुका है।

फ्रांस का नेशनल टीवी बना रहा डाक्यूमेंट्री
फ्रांस का नेशनल टीवी एसिड अटैक पीड़िताओं पर डाक्यूमेंट्री बना रहा है। कैमरामैन टोनी ने मंगलवार को कैफे को शूट किया। इससे पहले भी दिल्ली में डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन

धोनी का बैट होगा नीलाम
कैफे को संचालित करना खासा मुश्किल काम है। फंड जुटाने के लिए क्रिकेटर महेंद्र सिंह के हस्ताक्षर वाले बैट को ऑनलाइन नीलाम करने की योजना है, जिसे धोनी ने पीड़िता लक्ष्मी को दिया था। इस अभियान को आमिर खान, जॉन अब्राहम और ममूटी जैसे बडे़ सितारे सपोर्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें