कासगंज। क्षेत्र में एक वृद्ध व एक युवक का शव रेल लाइन के किनारे मिलने से सनसनी बन गई। दोनों स्थानों पर अलग अलग थानों का पुलिसबल मौके पर पहुंचा। शवों के शिनाख्त की कोशिश कासगंज और सोरों थाने की पुलिस कर रही है।
रविवार को सुबह के समय एक वृद्ध का शव कासगंज-मथुरा रेलमार्ग पर मिला। वृद्ध के शरीर पर सफेद रंग की धोती व कुर्ता मिला है। इसके अलावा काले रंग की जैकेट और गले में हल्के नीले रंग का चेक का अंगौछा पड़ा हुआ था। वृद्ध की उम्र 60 वर्ष से ऊपर की बताई गई है। कासगंज पुलिस ने बताया कि शव पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। दूसरा शव कासगंज-बरेली रेलमार्ग पर सोरों के लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के समीप रेल लाइन के नजदीक मिला। युवक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। युवक के शरीर पर सफेद पैंट शर्ट मिली है। उम्र का भी 50 से अधिक होने का अनुमान है। सोरों पुलिस ने बहादुर नगर व आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई, लेकिन को शिनाख्त नहीं कर सका।