फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व गुरु बनेगा भारत, विश्व में बढ़ी प्रतिष्ठा : साक्षी

विज्ञापन
कासगंज के सिढ़पुरा में उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज का स्वागत करते लोग - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सिढ़पुरा (कासगंज)। उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि भारत विश्व गुरु बनने की डगर पर है। यह इसी बात से साफ हो जाता है कि विश्व का शक्तिशाली परिवार डोनाल्ड ट्रंप भारत आए और भारत सरकार के साथ महत्वपूर्ण समझौते किए। उन्होंने कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है जिसमें विश्व कल्याण के बारे में सोचा जाता है।
विज्ञापन

सांसद साक्षी महाराज लोधेश्वर मंदिर साक्षी धाम में आयोजित भागवत कथा एवं रासलीला के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने लोधेश्वर मंदिर में भगवान शिव का विधि विधान से अभिषेक किया। उन्होंने पूजा अर्चना के बाद कहा कि जहां भी धार्मिक आयोजन संपन्न हों वहां श्रद्धालुओं को बड़ी संख्या में ऐसे आयोजनों में हिस्सा लेना चाहिए। अपनी मातृ भूमि से भी लोगों को हमेशा प्रेम करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि भगवान राम ने लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद भी वहां के स्वामी नहीं बने और वापस अपने अयोध्या धाम मातृ भूमि को लौटे। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग के लोग किस तरह से अपने धर्म के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन अन्य लोग धर्म से पीछे हट जाते हैं। चेयरमैन प्रतिनिधि मिथुन गुप्ता एवं रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने साक्षी महाराज को फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान साक्षी धाम के प्रधानाचार्य केशव सिंह, विजय स्वरूप, राजवीर सिंह, श्रीकृष्ण, राकेश बाबू, हाकिम सिंह, बनवारी लाल आर्य, प्रवीन राठौर, विनोद पाल, सचिन कुमार, अमन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें