फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में खुलेगी डीएनए परीक्षण लैब

Wed, 13 May 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की इसी साल स्थापना की जाएगी और जल्द ही यहां डीएनए परीक्षण भी शुरू हो जाएगा। यहां डीएनए लैब शुरू होने से प्रदेश के 35 जिलों की पुलिस को हत्या और दुष्कर्म के मामलों में उलझी हुई गुत्थियां सुलझाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

प्रदेश में विधि विज्ञान की तीन ही मुख्य प्रयोगशालाएं आगरा, वाराणसी और लखनऊ में हैं। डीएनए टेस्ट की सुविधा सिर्फ कुछ समय पहले ही लखनऊ लैब में शुरू हुई। इससे पहले प्रदेश की पुलिस को इस जांच के लिए सैंपल हैदराबाद और चंडीगढ़ भेजना पड़ता था। रिपोर्ट आने में साल भर तक का समय लग जाता था। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चलते अब रेप के हर मामले में डीएनए परीक्षण अनिवार्य हो गया है।
इसे देखते हुए शासन को डीएनए टेस्ंिटग लैब खोलने का प्रस्ताव भेजा गया। इसे हाल ही में स्वीकृति मिली है। सीएफएल (सेंटर फोरेंसिक लैब) में अभी आठ सेक्शन काम कर रहे हैं। इनमें गन शॉट, विस्फोटक सामग्री, मादक पदार्थ, मिलावटी सामान, कागजी दस्तावेज और रसायनों की जांच की जाती है। नौवीं लैब डीएनए टेस्ट की होगी। एफएसएल के संयुक्त निदेशक डाक्टर अतुल कुमार मित्तल ने बताया कि डीएनए लैब की स्वीकृति मिलते ही परीक्षण के लिए तीन-तीन वैज्ञानिक लखनऊ लैब भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


35 जिलों को मिलेगा लाभ : आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला के दायरे में सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, झांसी और आगरा मंडल के 35 जनपद आते हैं। डीएनए लैब से इन सभी जिलों की पुलिस को बड़ी राहत मिलेगी।

मुरादाबाद, गाजियाबाद में भी खुलेगी लैब : शासन ने प्रदेश में दो और फोरेंसिक साइंस लैब खोलने का निर्णय लिया है। इन्हें गाजियाबाद और मुरादाबाद में खोला जाएगा। इसके बाद प्रदेश में पांच लैब हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें