फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय छात्रा की मौतः डीएनए टेस्ट का दायरा बढ़ाया, अब इनका भी लिया नमूना

Tue, 10 Dec 2019 12:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवोदय में छात्रा के कथित हत्या के मामले में अब 12 अन्य लोगों का भी डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। सोमवार को भोगांव पुलिस ने जिला अस्पताल में 12 लोगों के खून का नमूना लेकर संरक्षित किया।
विज्ञापन


ये नमूने जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। पूर्व में पांच लोगों के खूने के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। एसआईटी जांच के दौरान इन लोगों को चिह्नित किया गया है। 

जवाहर नवोदय विद्यालय में हुई छात्रा की कथित हत्या के बाद स्लाइड रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। रिपोर्ट आने के बाद से ही शासन हरकत में आया था। आनन फानन में मैनपुरी के डीएम और एसपी बदलने के साथ ही एसआईटी भी गठित कर दी थी।
विज्ञापन


 

आठ दिनों से एसआईटी मैनपुरी में इस हत्याकांड के सुराग तलाश रही है। दुष्कर्म रिपोर्ट के बाद पांच लोगों के 12 नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे। इसमें विद्यालय के तीन छात्र और दो शिक्षक शामिल थे। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी तो अब डीएनए जांच की लिस्ट और लंबी हो गई है। इसमें अब 12 नए लोगों को शामिल किया गया है।

इसमें तीन जहां छात्रा के संबंधी हैं तो वहीं आठ अन्य नवोदय विद्यालय स्टाफ से संबंधित हैं। इन सभी लोगों को इंस्पेक्टर भोगांव पहुप सिंह दोपहर एक बजे लेकर जिला अस्पताल की ब्लड बैंक पहुंचे। यहां बंद कमरे में सबके खून के नमूने लेकर संरक्षित किए गए। लगभग दो घंटे यहां लिखा-पढ़ी की कार्रवाई चली।
इसके बाद टीम ने सभी खून के नमूने सील कर सीधे लखनऊ भेज दिए। 
विज्ञापन

आखिर छात्रा के रिश्तेदारों के नमूने क्यों 
एसआईटी ने डीएनए जांच की सूची में छात्रा के रिश्तेदारों के कुछ नामों को भी शामिल किया है। सूचना के बाद उन्होंने खून के नमूने तो दे दिए, लेकिन एक बड़ा सवाल लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा कि आखिर छात्रा के रिश्तेदारों के नमूने क्यों लिए गए। जब छात्रा हॉस्टल में थी तो रिश्तेदारों के डीएनए जांच की क्या आवश्यकता है। 

पूर्व में गए नमूनों की नहीं आई रिपोर्ट 
सूत्रों के अनुसार पांच लोगों के खून के 12 नमूने डीएनए जांच के लिए भेजे गए थे। इसे लगभग एक सप्ताह का समय हो गया है। सूत्रों के अनुसार इन नमूनों की अब तक कोई रिपोर्ट नहीं आई है। इसके चलते अभी कुछ भी साफ नहीं हो सका है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें